उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पिछौड़ा कॉलोनी के पास कूड़ा डालने पर नगर आयुक्त सख्त! लगाया जुर्माना

हल्द्वानी: नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बुधवार को पिछौडा हाइट्स क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर अर्थ दंड (जुर्माना) लगाया गया।

नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछौडा हाइट्स कॉलोनी दमुआदूंगा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) के अनुचित निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था में कमी तथा निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं।

यह भी पढ़ें -  रामनगर: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं का रेस्क्यू, 52 आरोपी दबोचे.. (वीडियो)

जिसके बाद नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मौके पर ही संबंधित संस्था, संवेदक के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई कि वह घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों में ही डालें।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  रामनगर: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं का रेस्क्यू, 52 आरोपी दबोचे.. (वीडियो)
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad