उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: महिला कांस्टेबल ने लगाया दारोगा पर यौन शोषक का आरोप! जांच शुरू..

नैनीताल- सरोवर नगरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वर्ष 2022 में वह शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात दारोगा ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

शादी की बात कहकर दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। मगर अब दारोगा शादी से मुकर गया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad