उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

अफजाल बना राहुल! फिर.. लव, रेप और धोखा

उत्तराखंड के सितारगंज से एक लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर देकर युवती ने बताया कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ दोस्ती की। रिलेशनशिप में आने के बाद में उसका असली चेहरा सामने आया। जिसके बाद युवती ने सिर्फ आरोपी युवक पर नहीं बल्कि उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राहुल नाम की पूरी ये है कहानी

युवती ने बताया कि 4 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब सितारगंज वार्ड न. 2 निवासी अफजाल ने खुद का नाम राहुल बताकर उससे दोस्ती की। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ ही समय बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को अफजाल ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अफजाल है। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें -  चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार! तीन बाइक दो स्कूटी बरामद..

वहीं अब पुलिस ने अफजाल अहमद, भाई इकरार अहमद, पिता अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ पॉक्सो, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार! शक के चलते की थी हत्या..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
Ad Ad