उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष बने राजेंद्र…मंजीत, चमन, साहिल और जगपाल को भी अहम जिम्मेदारी..

हल्द्वानी- उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की नगर कार्यकारणी का गठन किया गया है। 26 मार्च मंगलवार को नगर निगम हल्द्वानी सभागार में चुनाव प्रक्रिया की गई। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामावतार राजौर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष विनय पाल द्वारा संपन्न कराई गई। चुनाव के बाद राजेंद्र कुमार को नगर अध्यक्ष चुना गया है। वहीं मंजीत और चमन लाल को उपाध्याय चुना गया।

नगर में साहिल को मंत्री, जगदीश को महामंत्री, जगपाल कोषाध्यक्ष, अजय कुमार उप कोषाध्यक, अनुज और विशाल को संगठन मंत्री, सुभाष को कार्यालय प्रभारी, अमर और कपिल को प्रचार मंत्री, अंकुश और प्रशांत को मीडिया प्रभारी, सुरेश लाला, ज्ञान मसीह और रामचंदर को संरक्षण नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी पर्यावरण मित्रों से वादा किया कि उनकी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार और जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही लंबित मांगों के लिए लड़ा जाएगा। विशेषकर कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad