देशबड़ी-खबरराजनीति

पीएम मोदी पर मुस्लिम महिला की रिसर्च!

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। पीएम मोदी विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता के नाम से पहचाने जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पीएम मोदी को अपना आदर्श भी मानते हैं।

वहीं इसी कड़ी में एक मामला वाराणसी से सामने आया है।यहां की रहने वाली एक मुस्लिम महिला पर पीएम की लोकप्रियता का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उसने पीएम मोदी पर पीएचडी कर डाली।

आपको बता दें कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की रहने वाली नजमा परवीन ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी डॉक्टरेट की शिक्षा पूर्ण की है। पीएम मोदी पर पीएचडी पूर्ण करने वाली नजमा परवीन भारत की पहली मुस्लिम महिला है। नजमा प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन और उनके संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हुई। जिसके बाद उन्होंने मन बनाया कि उन्हें पीएम मोदी पर पीएचडी करनी है। जो संकल्प उन्होंने पूर्ण किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 15 वर्षीय नाबालिक से दरिंदगी! बरेली के युवक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

जानकारी मुताबिक नजमा ने अपना शोध अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2014 में शुरू किया। जो 1 नवंबर 2023 को पूरा हुआ है। उन्होंने पीएचडी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्ण की है।

जिसमें पांच अध्याय हैं। इन अध्यायों में कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात में उनका बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य, विपक्ष द्वारा आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए होने के नाते पीएम मोदी के प्रति मुस्लिम समाज का नजरिया शामिल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार! शक के चलते की थी हत्या..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad