उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

रुद्रपुर: भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो घायल.. वीडियो…

Ad

ऊधम सिंह नगर- रुद्रपुर में बुधवार सुबह तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

हादसा रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। और ई रिक्शे में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रूद्रपुर- नैनीताल हाईवे पर एक ई रिक्शे से गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार में ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में ई रिक्शा चालक की भी मौत हो गई। आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप!

यह देखिए वीडियो…

पुलिस के अनुसार ई रिक्शा चालक सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हुई है। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल है। ई रिक्शा में चालक सहित छह महिलाएं सवार थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गम्भीर रूप से घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार! पांच लोगों की थमी सांसे..

मृतक लोगों के नाम
ज्योति w/o रविन्द्र साहनी age 25 गर्भवती थीं
उर्मिला w/o late लोहा साहनी 42
विभा w/o प्रमोद साहनी 36
मनोज टुकटुक ड्राइवर भुरारानी

गंभीर अवस्था में घायल लोग
कांति देवी w/o दिनेश साहनी 38 F राम मूर्ति अस्पताल बरेली में एडमिट है
ललिता w/o सुबोध साहनी 36 F रुद्रपुर के सोलंकी हॉस्पिटल में एडमिट है

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0