उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी..

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को मौसम बदलने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

शनिवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक के साथ 23.1 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से आने वाले दिनों में 19 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad