उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने संभाला पदभार! बताई प्राथमिकता

रुद्रपुर- शनिवार को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर में नव नियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ बैठक म की, जिसमे उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को पीड़ितो की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर अपराधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

साथ ही थाने, चौकी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी प्रत्येक पीड़ित की बातों, समस्याओं को संयमित होकर ठीक ढंग से सुने तथा उसमें शीघ्र से शीघ्र वैधानिक कार्रवाई करने का प्रयास करे। प्रत्येक पीड़ित को इस बात का अहसास दिलाया जाए कि पुलिस द्वारा उसकी समस्या का संज्ञान लेकर उसके समाधान के लिए अपना प्रयास किया जा रहा है।

सभी थाना प्रभारी के बीच नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर नशा तस्कर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी अवैध रूप से अर्जित की गयी संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों के तहत अटैच करते हुए उसे आर्थिक रूप से भी हानि पहुंचाई जाये।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

सभी थाना प्रभारी महिला सम्बन्धी अपराधों पर विशेष फोकस करेंगे। इस तरह की आपराधिक घटनाओं से लोगों के मध्य एक भय का माहौल बनता है तथा समाज मे इसका नकारात्मक असर पड़ता है, किसी भी प्रकार का महिला सम्बन्धी अपराध होने पर उसको तत्काल दर्ज किया जाएगा तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका समयबद्ध अनावरण सुनिश्चित किया जायेगा।

मुख्य मार्गो व चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, जिससे जन सामान्य को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । यातायात के सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस की विजिबिलिटी को भी बढ़ाया जायेगा।

जघन्य अपराधों का त्वरित अनावरण तथा विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, महिला संबंधी अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब पर संबंधित विवेचनाधिकारी के साथ-साथ संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी, सभी क्षेत्राधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने सर्किल में ओआर लेकर विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और नेपाल के फार वेस्टर्न विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक शैक्षिक समझौता..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad