उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार..

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.03.2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुरानी स्टील फैक्ट्री के रास्ते का जंगल थाना मुखानी से गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा FIR NO- 28/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी- हेमचंद पाठक पुत्र गिरीश चंद्र पाठक निवासी माँ गिरिजा विहार कॉलोनी फेस-02 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad