उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

प्रदेश प्रवक्ता रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना!

हल्द्वानी- बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बयान जारी कर प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस खुद को सनातनी दिखाने का जिस प्रकार से ढोंग कर रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के किसी भी तरह के नाटक को भली भांति समझती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे बहुत से मौके आए जब कांग्रेस सनातन के पक्ष मे अपना मत रख सकती थी। लेकिन हमेशा ही कांग्रेसियों ने सदन से लेकर सड़क तक सनातन का उपहास ही उड़ाया।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड के किसी भी धाम और मंदिरों की कापी कर ट्रस्ट तथा समिति बनाने को लेकर सीएम धामी के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर है और अब चर्चा मे बने रहने के लिए नए नए पैंतरे अपना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के कांग्रेसियों ने कभी भी उनके केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सनातन को लेकर गलतबयानी या साजिश का कभी  भी विरोध नहीं किया है।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ..

सनातन संस्कृति को अपमानित करने, उपेक्षा का भाव अथवा षड्यंत्र करने वालों को जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि वह उबर नही पाये। राम को काल्पनिक बताने वाले आज नेपथ्य मे हैं। राज्य मे गंगा को नहर घोषित करने वाले भी किस स्थिति में हैं, यह जनता और कांग्रेसी बेहतर जानते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 150 CCTV कैमरे खंगाले, चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 13 लाख की ज्वैलरी व नगदी बरामद..

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए लगातार केदारनाथ प्रकरण पर गलत बयानबाजी कर जनता को  गुमराह कर रहे है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता कर केदारनाथ प्रकरण की संपूर्ण जानकारी जनता के समक्ष रख दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad