उत्तराखण्डबड़ी-खबर

पंत बने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी!

उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज पंत अब पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हे राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

IAS मनोज पंत इससे पहले राजस्थान में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंत मूलतः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। पंत की पढ़ाई नैनीताल के डीएसबी कॉलेज से हुई है। पंत के एक राज्य के मुख्य सचिव बनने से डीएसबी छात्रों के लिए गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

जानकारी के मुताबिक IAS मनोज पंत 1991 बंगाल कैडर के अधिकारी हैं। वो 24 परगना सहित कई जिलों में डीएम रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। IAS पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad