उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमपहाड़ के किस्से-कहानियाँहल्द्वानी

25 सितंबर से भरे जाएंगे हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर की सड़क के गड्डे, डीएम ने दिए निर्देश…

शहर की सड़कों से गड्डे मुक्त करने को लेकर अब डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में बैठक कर ब्रिडकुल, एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों निर्देश दिए।

डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत व अन्य पैच वर्क के लिए तत्काल सड़कों पर मशीन, मैनपावर व मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे कहा कि पीडब्ल्यूडी की कालाढूंगी- नैनीताल, ब्रिडकुल की मदकोटा-हल्द्वानी-देवलचौड़ की सड़कों पर चल रहे कार्य में तेज़ी लाई जाए। वहीं कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को संसाधन बढ़ाने हेतु निर्देश दिए है।

बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंता एनएच विजय कुमार को रानीबाग जंक्शन में सुधारीकरण के लिए तैयार डीपीआर पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे जनपद स्तर पर तात्कालिक उपायों के माध्यम से सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा सके। इसके साथ ही रानीबाग जंक्शन की दीर्घकालिक उपाय हेतु फारेस्ट क्लेरेंस की पत्रावली तैयार करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही भवाली जंक्शन एवं धनगढ़ी पुल के तैयार एस्टीमेट का उच्च स्तर पर फॉलो अप करने के निर्देश दिए।

डीएम ने तीनों निर्माण दाई संस्थाओं को साफ शब्दों में निर्देशित किया है कि अब मानसून अवधि समाप्त हो चुकी है। सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि सड़को को गड्ढा मुक्त करने का टेंडर लगा दिया है। जिसे 18 सितम्बर को खोलकर 25 सितम्बर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad