उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

हल्द्वानी: सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को दूध से भरे कैंटर ने मारी टक्कर.. मौत…

हल्द्वानी। लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। दूध लेकर घर लौट रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क पार करते समय दूध से भरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सवारिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध का कैंटर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश चंदोला अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad