उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: जयमाला के समय दूल्हे को पड़ा दौरा! बिन दुल्हन लौटी बारात..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रानीखेत के चौखुटिया में एक गांव में बारात पहुंची। शादी के रीति रिवाज चल रहे थे कि इस दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह दौरा पड़ने से जमीन पर गिर गया तो बारातियों ने किसी तरह दूल्हे को संभाला।

वहीं कुछ देर स्थिति सामान्य होने के बाद दूल्हे को फिर चक्कर आने लगे तो दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को चौखुटिया के एक गांव में हल्द्वानी से बारात पहुंची। विवाह की शुरुआती रस्म पूरी हो गई तो जयमाला के लिए दूल्हा मंच पर चढ़ा। तभी उसके शरीर में कंपन होने लगी और वह जमीन गिर गया। जिस कारण विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: छोटे घर बनाने के लिए नक्शे का झंझट नहीं!

दूल्हे के मुंह से झाग निकल रहा था और आंशिक रूप से उसकी जीभ भी कट गई। स्थानीय फार्मासिस्ट को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने परीक्षण किया और बीपी बढ़ने की बात कही। ऐसे में जयमाला कार्यक्रम रोक दिया गया। इससे दोनों पक्षों में मायूसी छा गई।

वहीं इस दौरान रविवार सुबह फिर दूल्हे को दो बार मिर्गी जैसे दौरे आ गए। ऐसे हालात में दुल्हन पक्ष ने लड़की विदा करने से साफ मना कर दिया। आपसी सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें -  शर्मनाक! कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच शुरू…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad