क्राइमदेशबड़ी-खबर

गुस्साई पत्नी ने फोड़ डाली पति की आंख!

पति पत्नी के झगड़ों के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन हाल ही में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। ऐसे में यह इतना बड़ा मामला है कि आप अपनी पत्नी के आगे जुबान खोलने से पहले सौं बार सोचेंगे। विशेष कर जो पति अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकते हैं या फिर टोकते हैं। वह इस खबर को पढ़ने के बाद ऐसा करना बंद कर देंगे।

क्योंकि पत्नी ऐसा करने पर जानलेवा हमला तक कर सकती है। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं है ऐसा हुआ है उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रामगढ गांव में। यहां गुलाम रब्बानी और उनकी पत्नी अलकमा रहते थे। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। अब तक तो वैसे दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था।

लेकिन कुछ दिन पहले से पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। तब पति ने मायके जाने से मना किया तो वो जिद करने लगी। जिसके बाद पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया। महिला ने पहले पति पर डंडे से प्रहार किया फिर आंखों में अंगुली चुभो कर उसकी आंख फोड़ डाली। अब पति दाहिनी आंख से आजीवन नहीं देख पाएगा।

डॉक्टर्स के मुताबिक बेकार हो गई है आंख

इसके बाद घायल पति को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने कहा कि उसकी आंख हमेशा के लिए खराब हो चुकी है। घाव काफी गहरा है इसलिए अब दायी आंख की रोशनी कभी नहीं आ पाएगी। घटना के बाद परिवारवालों ने पुलिस को बुलाया और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad