जिस भूखे को खाना खिलाया.. उसने ही लूट लिया मोबाइल! GPay से निकाले 42 हजार रुपए.. दो आरोपी गिरफ्तार..

हल्द्वानी। दिनांक 13.03.2026 को पीड़ित हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर में बताया गया कि दिनांक 09.03.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट लिया गया तथा वादी के मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये निकाल लिए गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR नं0 87/26 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कुआशा शर्मा के सुपुर्द की गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
जिसके क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई।
दिनांक 14.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल फोन व ₹26,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:- 1- अरुण सोलंकी पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ0प्र0)उम्र – 19 वर्ष
2- सचिन सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा उम्र – 20 वर्ष
बरामदगी:-
1- 01 अदद मोबाइल फोन (विवो कंपनी)
2- ₹26,000/- रुपये नगद






