उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

गढ़वाल सीट पर बढ़ा भाजपा का जनाधार, ये है अनिल बलूनी का प्रोफाइल

हल्द्वानी। गढ़वाल सीट पर भी भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ा। इस सीट से तीरथ सिंह रावत ने 2019 में करीब 2.85 लाख वोटों से जीत दर्ज की और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर करीब 1.84 लाख वोटों के अंतर से जीती थी। गढ़वाल सीट पर इस बार भाजपा ने मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी को उतारा है और कांग्रेस ने गणेश गोदियाल ने उन्हें टक्कर दे रहे हैं। 2019 में हरिद्वार में भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने 2.54 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस को हराया था। जबकि 2014 का चुनाव निशंक 1.77 लाख वोटों के अंतर से जीते थे। हरिद्वार से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के बीच टक्कर है।

गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का प्रोफाइल

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..

– छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे।

– गुजरात, बिहार के राज्यपाल के ओएसडी रहे।- 2000 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे।

– 26 वर्ष की आयु में 2002 में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे (तकनीकी कारण से नामांकन निरस्त)।

– 2005 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोटद्वार से उप चुनाव लड़ा।

– 2009 में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रहे।

– 2012 में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता का पद संभाला।

– 2014 में बनारस लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली, राष्ट्रीय प्रवक्ता बने।

– 2015 से वर्तमान तक भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व मुख्य प्रवक्ता।

– 2018 में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद बने।

– 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

पौड़ी गढ़वाल में जन्मे बलूनी केंद्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वर्तमान में उनके पास राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी है। सियासी जानकारों का कहना है कि चुपचाप अपने काम में सक्रिय रहने वाले बलूनी को केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा का टिकट इनाम के तौर पर दिया है। भाजपा के वर्चस्व वाली गढ़वाल सीट पर कांग्रेस 2014 से लगातार चुनाव हारी है। इस सीट पर पार्टी ने गणेश गोदियाल को मैदान में उतारा। ठाकुर मतदाता बहुल इस सीट पर गोदियाल और बलूनी दोनों ब्राह्मण और नए चेहरे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad