उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

5 लाख की चरस के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार!

उत्तराखंड जिला ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को एक किलो से ज्यादा अवैध चरस बरामद हुई है। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस व SOG टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त अक्षय प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मजूली पो. पहाड़पानी जिला नैनीताल को 1.002 किलोग्राम अवैध चरस जो आरोपी अपनी अल्टो कार में ला रहा था गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस की वर्दी पहन कर Reel बनाना पड़ा भारी! पुलिस ने सिखाया सबक.. वीडियो…

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक टैक्सी चालक है। और टैक्सी की आड़ में चरस तस्करी करता है। बरामद अवैध चरस की कीमत 5 लाख रुपए आंकी जा रही  है। जिसके बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने पुलिस टीम को 2,500 रुपए नगद ईनाम की घोषणा की है।

गिरफ्तार अभियुक्त – अक्षय प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद  निवासी ग्राम मजूली पो. पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल
बरामदा माल – 1.002 किलोग्राम अवैध चरस मय अल्टो कार सं. UK 04 AG 5465

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत! चार लोग गंभीर घायल..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad