उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

रंगाई पुताई करने आए दो पेंटर लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार! पुलिस ने किया खुलासा..

पुलिस ने घर से लाखों की ज्वेलरी चोरी की घटना का खुलासा किया है। चोर घर में रंगाई पुताई करने वाले दो पेंटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला ऊधम सिंह नगर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के एक घर में रंगाई पुताई कर रहे दो पेंटर ने घर में रखी लाखों की ज्वेलरी में हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार बीती 12 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। जिसमें व्यक्ति ने बताया कि 11 अक्टूबर से उसके घर में रंगाई पुताई का काम चल रहा था। जिसमें दो पेंटर को रंगाई पुताई के काम में लगाया गया था। 12 अक्टूबर की शाम जब उन्होंने घर में रखी ज्वेलरी को चेक किया तो ज्वेलरी गायब थी। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। व्यक्ति ने रंगाई पुताई करने वाले पेंटर पर चोरी का शक जताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: युवती से बीच सड़क युवक ने की छेड़छाड़! लोगों ने पकड़कर..

जिसके बाद चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध को चिह्नित किया। जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस की टीम ने सिडकुल स्थित लुमिनस कंपनी के पास से दो आरोपी सुनील और भवानी प्रसाद उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी यूपी के बरेली के खाता गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए। 15 लाख की ज्वेलरी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वो रंगाई पुताई की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इधर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दो महीने के अंदर होगी 1500 वार्ड बॉय की भर्ती..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0