उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

पायलट बाबा आश्रम में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नगदी बरामद..

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तल्लीताल पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी का सफल अनावरण किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 13.03.2026 को वादी सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी (सेवादार, पायलट बाबा आश्रम) ने तहरीर दी कि आश्रम के पूर्व सेवादारों– संजू और दीपक कुमार ने दिनांक 09.03.2026 की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 150 CCTV कैमरे खंगाले, चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 13 लाख की ज्वैलरी व नगदी बरामद..

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उक्त चोरी के त्वरित अनावरण हेतु डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 14.03.2026 को उक्त चोरी में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भूमियाधार माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. संजय कार्की उर्फ संजू (उम्र 20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

2. दीपक कुमार (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ..

बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए ₹1,324/- (नोट व सिक्के) बरामद किए गए।

पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.: 12/2026
धाराएं: 305/331(4) व विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317(2)/3(5) BNS

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad