उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 14 साल की नाबालिग लड़की से 60 साल के बुजुर्ग ने किया गंदा काम! गर्भवती होने पर…

जिला ऊधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि 60 साल के बुजुर्ग ने एक 14 साल की किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार जसपुर के गामीण क्षेत्र की नाबालिग लड़की देर रात कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले एक बुजुर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: PM मोदी ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया शुभारंभ.. डाट काली मंदिर में की पूजा अर्चना.. कही यह बात..

आरोप लगाया कि बुजुर्ग ने धमकी दी है कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से वह चुप रही। रविवार को उसके पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इधर, जानकारी देते हुए कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि किशोरी से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला अधिकारी को जांच में लगाया गया है। मामला सत्य निकलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर विधायक आदेश चौहान भी कोतवाली पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प, स्वराज आश्रम में मनाई गई अंबेडकर जयंती..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad