उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया 111 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास..

काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में प्रदेश में समान नागरिक संहिता एवं भू-कानून लागू किए जाने पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लगभग ₹111 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन, भारत सरकार (Pradhan Mantri Awas Yojana – Urban, Government of India) के लाभार्थियों को चाबी सौंपी और चेक वितरत किए। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें -  जिस भूखे को खाना खिलाया.. उसने ही लूट लिया मोबाइल! GPay से निकाले 42 हजार रुपए.. दो आरोपी गिरफ्तार..

सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। जहां एक ओर केदारखंड के मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मानसखंड के ऐतिहासिक मंदिरों का भी संरक्षण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

पहले की सरकारों में कट, कमीशन और करप्शन हावी था, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में योजनाएं केवल शुरू ही नहीं होती, बल्कि पूरी भी होती हैं। आज जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे निश्चित रूप से काशीपुर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad