उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, पति-पत्नी बेटे सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

देहरादून के विकासनगर के त्यूणी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गयी। एक मात्र घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक मंदिर के दर्शन को जा रहे थे।

दरअसल त्यूणी अटल मोटर मार्ग से गुजरते हुए एक आल्टो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे इतना दर्दनाक था कि कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश के थे।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी 6 लोगों के शव को बामुश्किल गहरी खाई से निकाला

जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग सुबह विकासनगर से त्यूणी के लिए आल्टो कार में सवार होकर निकले थे। जिसमें 7 लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 1 व्यक्ति घायलावस्था में था।
हादसे की खबर मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी 6 लोगों के शव को बामुश्किल गहरी खाई से बाहर निकाल लिया।

विवरण मृतक:-

01: संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

02: सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी: उपरोक्त

03: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी: उपरोक्त

04: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी: उपरोक्त

05: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी: उपरोक्त

06: यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी: उपरोक्त

विवरण घायल– 1: जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 36 वर्ष निवासी: उपरोक्त
आल्टो वाहन संख्या : यू0के0-07-डीयू-4719

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Ad Ad