उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

उत्तराखंड : यहां आज भी मौजूद हैं श्रीराम युग के पेड़-पौंधे, देखिए वीडियो…

Ad

हल्द्वानी- 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं। जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई व्यक्ति इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाने की तैयारियां कर रहा है। वहीं हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में राम वाटिका तैयार की गई है। जिसको देखने के लिए लोग काफी दूर से खिंचे चले आ रहे हैं। हर कोई शख्स राम वाटिका में आते ही मंत्र मुग्ध होकर राममय नजर आ रहा रहा है।

इस अनोखी राम वाटिका के बारे में जानकारी देते हुए वन अनुसंधान केंद्र के रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि राम वाटिका में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान जिन छह तरह के वनों से गुजरे उन्हें कई तरह के पेड़ और पौँधों के दर्शन हुए। जो आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। बिष्ट के मुताबिक वाल्मीकि रामायण में 139 तरह की जड़ी, बूटी, पेड़ और पौंधे का जिक्र आता हैं। जिन्हें इस राम वाटिका में दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: 17 मई से फिर शुरू होगा IPL 2025, इस तारीख को खेला जाएगा फाइनल मैच…

यह देखिए श्री राम वाटिका का वीडियो…

भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के दौरान वन – वन घूमे। जिसमें चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, किष्किंधा पर्वत, अशोक वाटिका और द्रोणागिरी शामिल हैं। इन छह वनों का जिक्र वाल्मीकि रामायण में है। इन सभी वनों के वृक्ष राम वाटिका में आपको देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: "लैंड फ्रॉड" गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! सरगना पति, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार..

वन अनुसंधान केंद्र के रेंजर बिष्ट ने बताया देखें वीडियो

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0