उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत! प्राइवेट पार्ट में डाला…

राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। बच्चों को कोल्डड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया। उसके बाद पति ने पत्नी के निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज से हमला किया, जिससे उसकी आंतों तक में चोट आई है। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र की है।

अब पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत तीन पकड़े.. लाखों के मोबाइल बरामद...

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की बहन ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन पटेलनगर क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

पीड़िता की बेटी ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत तीन पकड़े.. लाखों के मोबाइल बरामद...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad