उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का गैरसैंण में ‘वॉक’…

Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर हैं। गुरुवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। और इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने विकास कार्योंं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि विधानसभ, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं! शीघ्र समाधान के दिए निर्देश..

बुधवार को शासन के उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विस में पलायन और भू-कानून पर मंथन किया। चर्चा में सीएम ने कहा, राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: आग का गोला बनी चलती बाइक! सवार युवक ने ऐसे बचाई जान.. वीडियो...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0