उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: फिर मलबा और बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे बंद!

गंगोत्री नेशनल हाईवे एक बार फिर मलबा आने से बंद हो गया। यहां भटवाड़ी व गंगनानी के बीच में मलबा व बोल्डर आने के कारण हाईवे बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे पर समस्या बरकरार है। बुधवार को भी बिशनपुर में बोल्डर और मलबा आने के कारण सुबह गंगोत्री हाईवे बंद हो गया था। इसके चलते पैदल कांवड़ यात्रियों के साथ ही कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

एनडीआरएफ ने बोल्डर और मलबे के बीच ही रोप लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और फिर उनकी यात्रा सुचारू कराई गई। वहीं 12 घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।

आज गुरुवार को भी गंगोत्री हाईवे पर मलबा बोल्डर आने से भटवाड़ी व गंगनानी में बंद हो गया। जिस कारण लोगों को लागातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad