उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ!

उत्तराखंड में वन्य जीवों द्वारा इंसानों पर हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पौड़ी जिले के श्रीनगर में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ तीन साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा कर ले गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन साल का सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। तभी झाड़ियों में छुपकर घात लगाए बैठे तेंदुए ने पीछे से हमला कर बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया। लेकिन गुलदार तेजी से भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और खोजबीन करने लगे।

यह भी पढ़ें -  भीमताल: ताल में नहाने गए दो एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत! रेस्क्यू कर शव बरामद..

मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश निवासी हरिद्वारी करीब तीन महीने से यहां किराये की झोपड़ी में रह रहा था। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। तेंदुए के हमले के बाद से बच्चे की मां भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। देर रात तक सूरज का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: डिग्री होते हुए भी नौकरी पाने के लिए डिग्री छिपाना सात टीचर को पड़ा भारी! बर्खास्त..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad