उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक! ड्राइवर की मौत एक घायल

उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा टिहरी- कौड़ियाला मार्ग पर हुआ। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 17 मई को पुलिस चौकी ब्यासी ने एसडीआरएफ को सूचना दी, कि कौड़ियाला में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। ट्रक संख्या UK 14 C 5285 हिमतोली से ऋषिकेश की ओर आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में दो लोग सवार थे, जिसमें ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। और घायल को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। वहीं रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर नीचे उतरकर ट्रक ड्राइवर के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुचाया। शव को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल सुभाष चंद्र, अनिल चौहान, अमित नौटियाल विक्रम चौहान शामिल थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad