उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: गंगा में नहाते समय नोएडा से आए युवक-युवती बहे! रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती बह गए। पुलिस अधिकरियों के अनुसार उनका नाम नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश बाताया जा रहा है। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  
इन्ही के साथ एक लड़की साक्षी कुमारी (29) पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई। जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..

यह लोग आए थे ग्रुप में साथ

चाहत(27) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
अंकुर आनंद(29) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर।
श्रेया(17) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
नमन(19) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।         
अनुप्रिया(20) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad