उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: चार विकास खंडों के 522 केंद्रों पर मतदान जारी! मतदाताओं में उत्साह..

हल्द्वानी- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत जिला नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिले के चार विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग एवं रामनगर के कुल 522 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

वहीं हल्दूचौड जग्गी ग्राम सभा के डूंगरपुर मतदान केंद्र पर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। वोटिंग के लिए मतदान स्थल पर भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और नेपाल के फार वेस्टर्न विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक शैक्षिक समझौता..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad