उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: प्रेमी के साथ मिल फिर कर दी पत्नी ने पति की हत्या!

Ad

धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पथरी थाना क्षेत्र में हुई गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में माड़ी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त सुखपाल सिंह (49) पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई थी। 19 मार्च को सुखपाल सिंह के भाई पवन सिंह ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर शक जताया था।

जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। जांच में सामने आया कि सुखपाल पंजाब के अमृतसर में एक गुरुद्वारे में सेवादार करते थे। पत्नी के बुलाने पर ही वह सोमवार को यहां पहुंचे थे। यहां से सुराग मिलने के बाद सुखपाल की पत्नी पर नजर रखते हुए जांच तेज की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..

पुलिस ने मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर लक्सर को गुरुवार की शाम हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने पूरा राज उगल दिया और सुखपाल सिंह की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। वह अक्सर दोनों के फोन पर बात करने को लेकर नाराज रहता था और पत्नी को मना करता था।

बावजूद इसके दोनों चोरी छुपे बातचीत करते हुए मिलते थे। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। पत्नी के बुलाने पर 17 मार्च को सुखपाल यहां आए और लक्सर बस अड्डे पहुंचा। यहां प्लान के मुताबिक रितिक कार लेकर आया और सुखपाल को रिसीव किया।

बस अड्डे से गांव के लिए निकलने के दौरान उसने सुखपाल को बातों में उलझा लिया। इसके बाद पहले उन्हें शराब पिला दी, जिससे वह किसी तरह का विरोध न कर सके। अधिक नशा होने पर रितिक ने मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ी के पास फेंक दिया। सुखपाल को रास्ते से हटाने के बाद अब दोनों आरोपियों ने मामला ठंडा होने पर शादी करने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग!

पुलिस ने बताया कि रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रितिक ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में सेवादार है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
1
+1
1