क्राइमदेशबड़ी-खबर

शादीशुदा प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने खुद को मारी गोली!

प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक का शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जबकि युवक भी शादीशुदा बताया जा रहा है। दोनों के प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की अपनी पत्नी से अक्सर इस बात को लेकर कहासुनी भी हो जाती थी।

जिसके चलते युवक ने रविवार को दोपहर के वक्त प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और खुद को गोली मार ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना खुर्द इलाके की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार युवक का खतौली निवासी महिला के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग था। मवाना खुर्द निवासी 32 वर्षीय गुलजार मोबाइल टावर लगाने के लिए बेस तैयार करने का काम करता है। परिवार में गुलजार सबसे बड़ा है। उसके सात छोटे भाई और तीन बहनें हैं। परिवार की जिम्मेदारी गुलजार ही उठाता है। गुलजार का निकाह नौ साल पहले हुआ था। उसके आठ साल का बेटा और छह साल की बेटी है।

बताया जा रहा है कि रविवार को गुलजार ने अपने कमरे में जाकर अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल की और खुद को गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर उसके छोटे भाई ने दरवाजा तोड़ दिया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad