उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

35 बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

हल्द्वानी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां चलती स्कूल बस में अचानक आग लग गई। जिसमें करीब 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बता दें कि घटना लालकुआं के मोटाहल्दू में हुई। यहां बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में अचानक बस इंजन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

जिसके बाद बस ड्राइवर ने धुआं उठता देख तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया।

इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया। तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई।

वही सुबह-सुबह इस घटना की खबर सामने आने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी अपने बच्चों के प्रति चिंता नजर आ रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad