उत्तराखण्डपर्यटन-मौसम

अल्मोड़ा : रोडवेज बस का ब्रेकफेल, 20 यात्री थे सवार..!

अल्मोड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है। बता दें कि दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज की एक बस संख्या UK-07-PA -3226 अल्मोड़ा से आगे चितई के पास कालीधार मोड़ पर सड़क से नीचे उतर गयी। उस समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सही सलामत हैं।

घटना का कारण ब्रेकफेल होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad