उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

छत्तीसगढ़ी गांजे के साथ डिंपल गिरफ्तार.. पूछताछ में किया बड़ा खुलासा.. वीडियो…

जिला ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 37 किलो से ज्यादा छत्तीसगढ़ का अवैध गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं जिले में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 नवम्बर को थाना पन्तनगर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने मदकोटा महादेव मंदिर के पास थाना पंतनगर में चैकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

वहीं पुलिस को चैकिंग के दौरान एक गाड़ी TUV 300 संख्या UK 06 TA 6786 की चैकिंग करने पर करीब 37 किलों 100 ग्राम अवैध गांजा को गाड़ी में ले जा रहे आरोपी सुशील शर्मा उर्फ डिम्पल (26) पुत्र छोटे लाल निवासी वार्ड नं-2 आजाद नगर ट्राजिट कैम्प ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। जिस के विरुद्ध थाना पंतनगर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह देखिए वीडियो…

इधर, पकडे गये तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अवैध गांजे को छत्तीसगढ राज्य के जगदलपुर से लाया गया है। आरोपी के अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad