उत्तराखण्डक्राइम

…और नैनीताल इरम की हत्या कर फरार हो गया मुरादाबाद का गुलजार! इस तरह कानून ने कसा शिकंजा…

पिछले माह नैनीताल के एक होटल के कमरे में एक महिला पर्यटक का शव बरामद हुआ था। सूचना पर थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक महिला पर्यटक एक अन्य युवक के साथ घटना से एक दिन पहले 31 जुलाई को होटल में रुके हुए थे। परंतु युवक मौके से फरार है।

पुलिस द्वारा मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया गया तो मृतका की बहन फरहीन वारसी निवासी मुरादाबाद उ.प्र. द्वारा थाना तल्लीताल को तहरीर दी गयी।

तहरीर में मौ. गुलजार पुत्र मौ. सद्दीक, निवासी करुला रहमत नगर गली नं- 4 नियर गुलामे रसूल मस्जिद थाना कटघर जिला मुरादाबाद व उसके सहयोगियों नेहा, सिमरन, सिमरन की मां आसमां के द्वारा मेरी बहन का अपहरण किया गया। जिसे नैनीताल लाकर उसकी हत्या कर दी गयी है।

मृतका की बहन की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर एसएसपी नैनीताल के आदेश के बाद विभा दीक्षित सीओ सिटी नैनीताल तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना होटल के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व अभियोग से सम्बन्धित सभी संदिग्ध व्यक्तियो के कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया।

पुलिस द्वारा सभी साक्ष्य एकत्रित कर मृत्तका इरम खान का विसरा परीक्षण आरएफएसएल रुद्रपुर में कराया गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई।

विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आये कि आरोपी मौ. गुलजार के विरुद्ध इरम खान ने मार्च 2023 में मुरादाबाद में भी मामला पंजीकृत कराया था जिसमें बाद विवेचना धारा 504/506 भादवि व धारा 67 आईटीएक्ट के तहत आरोप पत्र मा. न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

मुत्तका इरम खान अभियुक्त मौ. गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी। अभियुक्त मृत्तका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार मृतक इरम खान को नैनीताल लेकर आया तथा नगर के एक होटल में ठहरकर रात्रि में जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं मृत्तका के मोबाइल व जहर देने के पश्चात मृतका द्वारा की गई उल्टियां व अन्य साक्ष्यों को गायब कर दिया गया तथा होटल से मृतका को छोड़कर होटल के कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
विवेचना में मृत्तका इरम खान का अभियुक्त गुलजार की दूसरी पत्नी होना पाया गया तथा इन दोनों के द्वारा पूर्व में निकाह किया जाना भी पाया गया।

पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए संपूर्ण साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त गुलजार को गिरफ्तार किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad