उत्तराखण्डहल्द्वानी

खुल गया बोल्डर आने से बंद हुआ नैनीताल हाइवे, इस तरह शुरू हुई आवाजाही…देखिए वीडियो..

उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। ‌ जिसके कारण मंडल की कई सड़क बंद हैं। ‌ विशेष तौर पर सोमवार सुबह से ही नैनीताल जिले में बारिश का सिलसिला रहा। ‌नैनीताल जिले के कई इलाकों में सोमवार सुबह से लेकर रात तक से ही भारी बारिश जारी है। जिसके कारण जिले में 20 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। सोमवार शाम हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाला हाइवे दोगांव के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया। जिससे आवाजाही ठप हो गई और रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिन लोगों की ट्रेन थी उनमें से कई लोगों की ट्रेन तक छूट गई। जेसीबी सड़क को खोलने में जुटी हुई है लेकिन लगातार हो रही बारिश उसके सामने भी चुनौती खड़ी करती रही। ‌लेकिन काफी मशक्कत के बाद आखिरकार नेशनल हाइवे ये मलबा हटाया जा सका। जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। हालांकि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ वहां पर लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बना हुआ है। इसलिए डीएम नैनीताल ने लोगों से सावधानीपूर्वक सफर करने की अपील की है।

देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad