उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिरहल्द्वानी

हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर रानीबाग चित्रशिला धाम से हटा अतिक्रमण! प्रशासन ने विवादित चौपाटी की JCB से ध्वस्त, क्षेत्र सील..

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम के समीप कथित अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित चौपाटी को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद की गई। लंबे समय से स्थानीय लोग धार्मिक स्थल के आसपास संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों का विरोध कर रहे थे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि चित्रशिला धाम जैसे आस्था के केंद्र और श्मशान घाट जाने वाले मार्ग के पास खाद्य स्टॉल संचालित किए जा रहे थे, जहां चाउमीन, मोमोज सहित अन्य खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ पवित्र स्थल की गरिमा के भी विपरीत हैं।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट..

मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अनुचित गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर चौपाटी हटाई और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

प्रशासन ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad