उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रंगेहाथ गिरफ्तार..

बाजपुर सिविल कोर्ट में विजिलेंस का छापा, नायब नाजिर 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर सिविल कोर्ट में तैनात नायब नाजिर ओम चौहान को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय, बाजपुर में नायब नाजिर के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने एक मामले में कोर्ट फीस से संबंधित कार्य कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का सत्यापन किया और योजना के तहत ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट..

वहीं कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को दूध से भरे कैंटर ने मारी टक्कर.. मौत...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad