उत्तराखंडउत्तराखण्डराजनीति

डॉक्टरों के तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स ने विधायक सुमित को सौंपा ज्ञापन..

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ब्लॉक हल्द्वानी) के एक शिष्टमंडल ने आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों—सुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय—से विशेषज्ञ डॉक्टरों के किए गए थोक तबादलों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल ने विधायक हृदयेश को अवगत कराया कि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों सहित पूरे कुमाऊँ मंडल के लाखों लोग बेहतर उपचार के लिए यहां के सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक साथ बड़े स्तर पर स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है, जिसका सीधा असर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी ने दिए जिले के अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश

यूनियन की ओर से मांग की गई कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन थोक तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाएगा तथा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर उनकी आवाज़ को सदन से लेकर सरकार तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मानसून को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड! 13 जिलों में मॉक ड्रिल, CM धामी ने की मॉनिटरिंग...

इस दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत साहू, रिंकी जोशी, रेशमा, सुनीता महरा, रेनू घुघुतियाल, प्रीति सरोज, रीना बाला, मीना शर्मा, सायमा, मंजू आर्या, जसोदा एवं सरिता साहू उपस्थित रहीं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad