उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

बड़ी ख़बर: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! अब जेल से चलाएंगे सरकार

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, बड़ी खबर यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। 2 घंटे तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ईडी ने पूछताछ कि और उसके बाद अब केजरीवाल को ED द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद लगातार आप कार्यकर्ता अब प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी केजरीवाल से और पूछताछ की जा रही है आगे क्या मामला सामने आएगा, इसके लिए भी आगे आपको अपडेट दी जाएगी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ED की टीम आज गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे। इधर, केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। साथ ही फौरन सुनवाई की मांग की। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे हाईकोर्ट ने दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें -  कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रंगेहाथ गिरफ्तार..

केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। इससे पहले ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया। शराब नीति केस में केजरीवाल को इस साल 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गया था। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर रानीबाग चित्रशिला धाम से हटा अतिक्रमण! प्रशासन ने विवादित चौपाटी की JCB से ध्वस्त, क्षेत्र सील..

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad