बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों और छात्रों के साथ सुनी पीएम के मन की बात!

आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 वें मन की बात एपिसोड कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड भा ज पा किसान मोर्चा के द्वारा सहसपुर देहरादून में भी किया। इस मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को पहले एपिसोड के रुप में की गई थी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम में उपस्थित 2500 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम व उनकी योजनाओं को अपने सम्बोधन द्वारा विस्तार पूर्वक सबके सम्मुख प्रस्तुत किया। और जैविक खेती अर्थात मोटे अनाज की महत्त्वता को समझाते हुए बताया कि आज किस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ कर विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर रहा है।

इस दौरान गढ़वाल संयोजक पवन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्णा राठौर, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ग्रामीण मातबर सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष देहरादून महानगर प्रदीप दुग्गल, देहरादून महानगर महामंत्री कैप्टन भोपाल चंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पुंडीर, प्रदेश मंत्री अंजू देवी, अनुज गुलेरिया, सुखदेव पासवान, विजय महेंद्रु, जिला अध्यक्ष बीटीसी जिला पंचायत ग्राम प्रधान सहित उपस्थित किसानों और नौजवानों के साथ क्षेत्रीय जनता ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने कालाढूंगी विधानसभा के डोलमार गांव के एक बूथ में पहुंचकर आम जनता के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान नेगी ने पीएम मोदी और राज्य की धामी सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीणों के उत्थान और भले के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।





