बीजेपी आज तय करेगी बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैंडिडेट…

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज होने जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी के चयन को लेकर नामों पर मंथन होगा। जिसके बाद केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को प्रत्याशी के नामो का पैनल भेजा जाएगा ।
ये हैं टिकट की रेस में शामिल
पूरी संभावना है कि बीजेपी अपने दिवंगत विधायक चंदन राम दास परिवार से ही टिकट का फैसला कर सकती है। ऐसे में उनकी पत्नी पार्वती दास या बेटे गौरव दास पर दांव खेल सकती है। जबकि परिवार से बाहर टिकट देने पर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या या एडवोकेट जगदीश चंद्र पर दांव खेला जा सकता है। वहीं कांग्रेस से पूर्व में चुनाव लड़ चुके रणजीत दास मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता रहे बसंत कुमार के भी कांग्रेस के संपर्क में रहने की खबर है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस बसंत कुमार पर बड़ा दांव खेल सकती है।





