उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

शर्मनाक: युवती से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो! कर रहा ब्लैकमेल..

जिला ऊधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर एक युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। अब पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार किच्छा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा कि उसकी पुत्री ने उसे बताया कि कासिम निवासी कब्रिस्तान मोहल्ला किच्छा उसे डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। आरोपी ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad