उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

निकाय चुनाव: हल्द्वानी से मेयर पद के लिए रोहित ने की दावेदारी

हल्द्वानी- निकाय चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस में हल्द्वानी से मेयर पद की दावेदारी के लिए एक के बाद एक दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। हल्द्वानी से कांग्रेस में अभी तक कई दावेदार सामने आ गए हैं। वहीं अब निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर 27 के रोहित कुमार ने मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपना दावेदारी का आवेदन महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट को सौंपा है। रोहित ने कहा कि अगर नगर निकाय चुनाव में हल्द्वानी में SC आरक्षित सीट आती हैं तो वह मेयर पद के लिए दावेदार है।

बता दें कि हल्द्वानी नगर निगम में पिछले 10 सालों से रोहित वार्ड नंबर 27 से पार्षद है। इससे पहले वह एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रह चुके है। रोहित ने साल 2015-16 में छात्र संघ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

बोले- जीत दर्ज कर जनता के हितों में करूंगा काम

रोहित ने लॉक डॉउन के बाद 49 दिन का स्कूल फीस माफी जन-आन्दोलन (आमरण अनशन) चलाया गया था। उन्होंने बनभूलपुरा बचाओ आन्दोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाया था। साथ ही उन्होंने ऐसे कई आन्दोलन किए जो आमजनता के हित में हो। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम हल्द्वानी SC आरक्षित सीट होती है तो पार्टी अगर उन्हें मौका देगी तो वह जीत दर्ज कर जनता के हितों में काम करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad