उत्तराखण्डराजनीति

कालाढूंगी ने इसलिए बीजेपी प्रवक्ता विकास भगत को कहा धन्यवाद!

विश्व प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट के गांव के रूप में मशहूर कालाढूंगी को अब एक और नई पहचान मिलने जा रही है। और यह पहचान भी उतनी ही ऐतिहासिक है जितना कि जिम कॉर्बेट का नाम। कालाढूंगी में मौजूद ब्रिटिश काल में बनी आयरन फाउंड्री को अब एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित किया जाएगा। जिसकी घोषणा पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक बंशीधर भगत के आग्रह पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले कालाढूंगी में आकर की। मुख्यमंत्री के फैसले से कालाढूंगी के लोग बेहद खुश हैं। मंगलवार को विश्व विरासत दिवस यानी यानी वर्ल्ड हरिटेज डे के मौके पर कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के सदस्यों ने कालाढूंगी स्थित ब्रिटिश कालीन आयरन फाउंड्री को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से सुंदरीकरण कराने की योजना का जोरदार स्वागत किया। और साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत धन्यवाद किया।
समिति के लोगों ने मिठाई बांटी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को आयरन फाउंड्री के जीर्णोद्धार योजना हेतु धन्यवाद पत्र भेजा।

पर्यटन स्थल बनने से लोगों को मिलेगा रोजगार
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की सोच कालाढूंगी क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने की है। जिस पर विधायक बंशीधर भगत के सहयोग से सीएम समिति द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु घोषणा की गई है। यहां फाउंड्री के सौंदर्यीकरण हो जाने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर कॉर्बेट ग्राम समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि यह फाउंड्री 1856 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित की गई थी। यह उत्तर भारत की पहली फाउंड्री थी जिससे रेलवे को लोहा बना कर दिया जाता था। कालाढूंगी के अलावा अंग्रेजों ने देचोरी कोटाबाग, खुरपा ताल और रामगढ़ में भी फाउंड्री की स्थापना की थी पर अब उनके अवशेष नहीं बचे हैं। ब्रिटिश शासन में तत्कालीन कुमाऊ कमिश्नर सर हेनरी रेमजे ने पेड़ो के दोहन की और बढ़ रहे प्रदुषण की वजह 1876 के कालाढूंगी कि इस फाउंड्री को बंद कर दिया था।
कार्यक्रम में इस अवसर पर अध्यक्ष कॉर्बेट ग्राम विकास समिति राजकुमार पांडे जी,मोहन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, गोपाल बुडलाकाटी,गणेश कार्की,मोहन खोलिया,गणेश मेहरा, दिलीप नेगी, इंद्र सिंह बिष्ठ, दीपक शर्मा, राकेश बेलवाल, जीवन भंडारी, विजय सिंह, नंदन सिंह, आन सिंह गैड़ा, कविता वालिया, गंगा देवी, दीपा सैनी, मनीषा, रमा देवी, सचिन भंडारी समेत कॉर्बेट समिति के आदि लोग मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad