उत्तराखण्डराजनीति

सीएम धामी ने नए साल पर दिया निगम कर्मचारियों को तोहफा

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर निगम कर्मचारियों को तोहफा दिया है। धामी सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। शासन ने साल 2023 के अंतिम दिन डीए बढ़ाने का आदेश जारी किया। आदेशानुसार सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े डीए का लाभ एक जुलाई 2022 और एक जनवरी 2023 से मिलेगा।

सचिव सार्वजनिक उद्यम विनय शंकर पांडेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवें, छठे वेतनमान के साथ ही सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों को भी मिलेगा। आदेश के अनुसार, सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों का डीए 38 से 42 किया गया है। पांचवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों का डीए 212 से 221 किया गया।

वहीं छठा वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का डीए 396 से 412 किया गया। छठा वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को जुलाई 2022 से भत्ता मिल रहा है, उनका डीए 203 से 212 किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad