सीएम धाकड़ धामी ने रखा पर्यटकों का ध्यान, रात्रि विश्राम करने पहुँचे मुक्तेश्वर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रात्रि विश्राम के लिए मुक्तेश्वर प्रस्थान कर लिया है। सीएम ने नैनीताल दौरे में कहा कि नैनीताल में बड़ी संख्या में आए पर्यटकों को VVIP व्यवस्थाओं से असुविधा न हो इसके मद्देनजर वह पूर्व निर्धारित की जगह आज रात्रि प्रवास मुक्तेश्वर में ही करेंगे।
वहीं मुक्तेश्वर पहुंचकर सीएम ने 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत शामिल शहर का निरीक्षण किया। साथ ही सीएम ने KMVN मुक्तेश्वर पहुँचकर हिमदर्शन व्यू पॉइंट से लगभग 300 किलोमीटर में फैली हिमालयी पर्वत शिखर नन्दा देवी, त्रिशूल, नन्दकोट, नन्दा खाट, हाथीपर्वत, अन्नपूर्णा व पंचाचूली पर्वत को देखा और कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखला विराट, विशाल, खूबसूरत और आध्यात्मिक है। हिमालय की ऊंचाई मन मे सकारात्मक का भाव लाता है।

मुक्तेश्वर को 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन के रूप में बेहतरीन तरीक़े से विकसित किया गया है जिससे यह देशवासियो के साथ ही विदेशियों की पहली पसंद बन रहा है। मुक्तेश्वर में महादेव मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य, चौली की जाली, मुक्तेश्वर गार्डन, हिमदर्शन, भालू गाड़ वाटरफॉल के विकास के साथ ही सरगाखेत में पुराने पुलिस थाने भवन का हैंडीक्राफ्ट कैफ़े के रूप में सौन्दर्यकरण किया है। यह कार्य लगभग 4 करोड 16 लाख की लागत से मुक्तेश्वर को विकसित करने के लिए किया गया है।
वहीं इस मौके पर DM नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, SSP पंकज भट्ट, एम डी केएमवीएन विनीत तोमर, एम डी एबी बाजपेई, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, विधायक राम सिंह कैडा, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, देवेंद्र ढैला, भावना पांडे,रंजन बरगली, कार्तिक हरबोला, कनिष्ठ ढींगरा, प्रदीप बिष्ट, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, हेम बोरा, उपजिलाधिकारी धारी योगेश मेहरा, तहसीलदार तान्या रजवार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





