उत्तराखण्ड

कमिश्नर रावत ने जांची अल्मोड़ा जिले के तहसीलों की हकीकत, दिए निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रानीखेत एवं चौखुटिया पहुंच कर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए की सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाये। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने तहसील के रिकॉर्ड रूम, पुराने वाद, भूमि से संबंधित प्रकरण, खाता खतौनी आदि के रिकॉर्ड देखे। वहीं सभी कार्यों के व्यवस्थित होने पर प्रसन्नता जताई। साथ ही उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन को सभी प्रकार के पुराने प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि बैनामा होने के 35 दिन के अन्दर दाखिल-खारिज की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। जिससे भूमि की धोखाधड़ी को रोका जा सके साथ ही विवादित मामलों का निस्तारण भी शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि जो व्यक्ति अपनी भूमि को अकृषक कराना चाहते है उसकी पंजिका प्रतिदिन बनायी जाये और इस कार्य का त्वरित निस्तारण किया जाये। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

वहीं कमिश्नर ने तहसील चौखुटिया पहुंचकर भी इसी प्रकार तहसील प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण किया। तथा इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यहां पर जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त से मिलकर उनके सम्मुख क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad